बुलडोजर पर बैठकर बारात के लिए निकला दूल्हा , खूब बजा गाना

गोरखपुर। बाबा का बुलडोजर केवल घरों को तोड़ने ही नहीं जोड़ने के भी काम आ रहा है। यूपी के गोरखपुर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां पर एक दूल्हा बुलडोजर पर सवार होकर बरात के लिए निकला तो लोग देखते रह गए। रास्ते में लोग डीजे के धुन पर बुलडोजर बाबा के गाने पर जमकर झूमते नजर आये। इस अनोखी बारात की क्षेत्र में कुछ चर्चा रही। वहीं सोशल मीडिया पर इसकी फोटो खूब वायरल हो रही है।

नगर पांचयत उनवल का मामला

तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत उनवल के वार्ड संख्या-10 के निवासी मेहिन वर्मा के बेटे कृष्णा वर्मा के विवाह के लिए आज जब बारात बुलडोजर पर निकली तो सड़क के दोनों तरफ तमाशबीनों की भीड़ लग गई।बताया जाता है कि शादी तय होने के बाद खलीलाबाद के ससुराल पक्ष के लोगों ने जब दुल्हे को ताना मारा कि इस बार तो बाबा जी की पार्टी खलीलाबाद संतकबीरनगर में हार गई।

दूल्हे ने महंगी एयरकंडीशनर कार के बजाय चुना बुलडोजर

यह बात दूल्हे को इतनी नागवार गुजरी कि उसने कहा कि बाबा जी हमारे उनवल की आन बान शान हैं। घर पहुंचने पर उसने बारात में दुल्हे को ले जाने के लिए कोई महंगी एयरकंडीशनर कार नहीं बल्कि बुलडोजर को चुना। परिवार के लोगों ने और संबंधियों ने उसे समझाया कि इससे वह हंसी और मजाक का पात्र बन जाएगा, लेकिन कृष्णा वर्मा और जिद पर आ गए।

नगर क्षेत्र के लोगों ने उस पर फूल बरसाए

आखिरकार आज जब बुलडोजर पर बारात निकली और परछावन शुरू हुआ तो नगर क्षेत्र के लोगों ने उस पर फूल बरसाए।इस दौरान डीजे पर बज रहा गीत”घुस जालें बिलिया में सांप बिच्छू गोजर, चलेला जब चांप के बाबा के बुलडोजर” लोग झूम कर नाचे। इलाके में बुलडोजर पर निकली बारात चर्चा का विषय बनी हुई है।बारात जिधर से गुजरी उधर से लोग एक बार देखते ही रह गए। दूल्हा और परिवार वाले बैठकर काफी खुश दिखाई दिये। बुलडोजर के आगे पीछे बारात नाचते और गाते चलते दिखाई दिये।

खबरें और भी हैं

Latest News

मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' राष्ट्रीय सम्मान मध्य प्रदेश के युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को 'भारत के सबसे युवा उभरते इनोवेटर' राष्ट्रीय सम्मान
भोपाल। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के पलेरा निवासी युवा वैज्ञानिक प्रखर विश्वकर्मा को अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में उनके...
एक्सिस म्यूचुअल फंड ने पटियाला में खोली नई शाखा, निवेशकों को मिलेंगी एक ही स्थान पर कई सुविधाएं
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' ने पूरे किए 18 साल, सोनी सब और नीला फिल्म प्रोडक्शन्स ने शुरू किया खास जश्न
Ballia News: सहतवार रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं
बलिया: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.