मतदाता जागरूकता अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन आयुर्वेद कॉलेज के प्रार्थना सभागार  में हुआ। इस दौरान प्रतिभागियों ने रंग, अबीर-गुलाल से विविध आकृतियों को उकेर कर युवा मतदाताओं को आकर्षित किया। 

चलो मतदान करें और वोट फॉर श्योर पर केंद्रित रंगोली प्रतियोगिता में सभी विभागों से दो दर्जन से ज्यादा प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में निर्णायक, सहायक आचार्य डा.आशुतोष श्रीवास्तव ने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम सभी को वोट के प्रति  सतर्क और जागरूक रहना है। एक एक वोट से सरकार का निर्माण होता है। मत का अधिकार हमारा मौलिक अधिकार है। निर्णायक मंडल की  कृषि संकाय विभाग की  सहायक आचार्य डॉ. सासेती प्रेमकुमारी ने कहा कि लोकतंत्र के त्यौहार में मतदाता बनकर अच्छी सरकार चुनने का अधिकार आप सभी को मिल रहा है। युवा मतदाता के रूप में आपकी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। 

यह आयोजन मतदाता जागरूकता अभियान के स्वीप नोडल अधिकारी डॉ.संदीप कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अखिलेश दूबे, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विकास कुमार यादव, धनन्जय पाण्डेय, पूजा जायसवाल, नंदनी जायसवाल,छात्र संसद के अध्यक्ष रंजीत शर्मा, मतदाता साक्षरता क्लब  के ब्रांड एम्बेसडर शिवम कुमार पाण्डेय आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.