एंटी करप्शन टीम ने महिला दरोगा को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

गोरखपुर : पिपराइच थाने पर तैनात ट्रेनी महिला दारोगा को एंटी करप्शन टीम ने दस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है। महिला दारोगा ने मुकदमे से नाम निकालने के लिए एक महिला से 10 हजार रुपये घूस ले रही थी। जिस दौरान महिला दारोगा को पकड़ा गया, दो सिपाही भी मौजूद थे। लेकिन दोनों भाग निकले। उनकी जांच हो रही है। एंटी करप्शन टीम ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेलाकांटा के सेमरहवा टोला की उर्मिला पर उसकी पड़ोसी महिला ने केस दर्ज कराया था। उर्मिला का आरोप है कि पति गोरख, बेटे तूफानी व बेटी घटना में शामिल नहीं थे। इसका प्रमाण देने के बाद भी महिला दरोगा अंकिता पांडेय मुकदमे से नाम निकालने के लिए 10 हजार रुपये मांग रही थीं। इसकी शिकायत उन्होंने अपने अधिवक्ता के साथ एंटी करप्शन थाने में जाकर की। टीम ने छानबीन की तो मामला सही पाया।

शुक्रवार की शाम चार बजे उर्मिला व उनके बेटे तूफानी ने महिला दरोगा से फोन पर बातचीत कर मुकदमे के संबंध में मिलने के लिए समय मांगा तो उन्होंने बेलाकांटा पिकेट पर बुलाया। यहां पहुंचने पर उन्होंने जैसे ही 10 हजार रुपये का पैकेट दिया पहले से खड़ी एंटी करप्शन की टीम ने दबोच लिया। महिला दरोगा के साथ पिकेट के पास खड़े सिपाहियों को जैसे ही इसका आभास हुआ वे भाग निकले। एंटी करप्शन की टीम ने महिला दरोगा के विरुद्ध कैंट थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराया है।

2023 बैच की अंडर ट्रेनी दरोगा है अंकिता
बिहार के भोजपुर, आरा बड़हरा नया सबलपुर निवासी महिला उप-निरीक्षक अंकिता पाण्डेय 2023 बैच की दरोगा है। अंकिता की अभी ट्रेनिंग चल रही है। जून महीने में ही पिपराइच थाने पर तैनाती हुई थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम
नई दिल्ली, नवंबर 2026: वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनी वर्ल्डहोटल्स ने अपने नए यूनिफाइड लॉयल्टी प्रोग्राम ‘वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स’ को 5 जनवरी 2027...
जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.