गोंडा: चाचा की बेटी से करना चाहता था निकाह, पिता ने किया विरोध तो सोते समय कर दी हत्या

गोंडा। धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में शनिवार की रात हुई बुजुर्ग की हत्या उसके बेटे ने ही की थी। बेटा अपने चाचा की बेटी से प्रेम करता था और उससे निकाह करना चाहता था लेकिन पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। निकाह में बाधक बनने पर उसने पिता को मौत के घाट उतार दिया। 

बाद में बेटे ने ही अपने चाचा को मामले में फंसाने के लिए पुलिस को सूचना दी और उन पर हत्या का आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने जब घटना की पड़ताल शुरू की तो बेटे की करतूत सामने आ गयी। सोमवार को पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। 

धानेपुर थाना क्षेत्र के राजापुर गांव के रहने वाले सरफराज खान (70) की शनिवार की रात हत्या कर दी गयी थी। मामले में मृतक के बेटे रिजवान ने अपने संपत्ति विवाद को लेकर अपने चाचा अजमतउल्ला समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मृतक के बेटे के आरोपों पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो कहानी संदिग्ध लगी। पुलिस ने जब मृतक की पत्नी से घटना के संबंध में पूछताछ की तो बेटे की भूमिका संदिग्ध मिली। 

36 सरफराज खान -मृतक

 

प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ला ने बताया कि जब मृतक के बेटे रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो वह टूट गया और उसने अपने पिता की हत्या करने की बात कबूल कर ली। बकौल रिजवान वह अपने चाचा अजमतुल्ला को बेटी से प्रेम करता था और उससे निकाह करना चाहता था लेकिन उसके पिता सरफराज इसके लिए तैयार नहीं थे। 

इसी बात को लेकर शनिवार को उसका अपने पिता से विवाद हुआ था। रात में सोते समय रिजवान ने घर में रखे सिल बट्टे से ताबड़तोड़‌ प्रहार कर पिता सरफराज को लहूलुहान कर दिया और फिर चाचा पर आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने घायल सरफराज को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान सरफराज की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक  विनीत जायसवाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी बेटे रिजवान को गिरफ्तार कर आला कत्ल सिल बट्टा व खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.