गाजीपुर: जलजमाव और घटिया नाला निर्माण को लेकर जंगीपुर नगर पंचायत के सभासदों का विरोध प्रदर्शन

गाजीपुर: नगर पंचायत जंगीपुर में जलजमाव और घटिया नाला निर्माण को लेकर सभासदों ने सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि घटिया निर्माण कार्य के संबंध में कई बार अधिशासी अधिकारी और नगर अध्यक्ष को अवगत कराया गया, लेकिन कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला।

सभासदों का आरोप

सभासदों ने बताया कि नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। जब उन्होंने इस कार्य का स्टीमेट मांगा, तो अधिशासी अधिकारी ने कहा कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इस बयान से नाराज सभासद नगर पंचायत कार्यालय से चले गए।

जिलाधिकारी से शिकायत का निर्णय

सभासदों ने तय किया कि इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की जाएगी। उनका कहना है कि नगर पंचायत में अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से घटिया निर्माण कार्य हो रहा है, जो जनहित के खिलाफ है।

धरने में शामिल लोग

इस विरोध प्रदर्शन में दीवाकर प्रसाद, आफताब अंसारी, निजामुद्दीन कुरैशी, मुकेश गुप्ता, राहुल गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, गालिब खान, प्रवीण यादव, राहुल जायसवाल और बजरंगी गुप्ता जैसे सभासद और उनके प्रतिनिधि शामिल रहे। सभासदों ने इस मुद्दे पर प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.