- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- गाजीपुर
- कासगंंज जेल से गाजीपुर पहुंचा अब्बास, पिता मुख्तार की क्रब पर पढ़ेगा फातिहा
कासगंंज जेल से गाजीपुर पहुंचा अब्बास, पिता मुख्तार की क्रब पर पढ़ेगा फातिहा
गाजीपुर। कासगंज जेल में बंद अब्बास अंसारी कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को गाजीपुर पहुंच गया। यहां पर अब्बास पिता मरहूम मुख्तार अंसारी की क्रब पर फातिहा पढ़ने जाएंगे। इस दौरान परिवारीजनों से भी मिलेंगे।बता दें कि बीते दिनों बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ने के मौत हो गई थी। उनके जनाजे में कासगंज जेल में बंद बेटे अब्बास अंसारी शामिल नहीं हो सके थे। मरहूम मुख्तार अंसारी की क्रब पर फातिहा पढ़ने के लिए अब्बास की ओर से सर्वोच्च न्यायायल में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने अब्बास की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें फातिहा पढ़ने के लिए कस्टडी पैरोल की इजाजत दी है। पैरोल के बाद अब्बास को कड़ी सुरक्षा के बीच कासगंज जेल से मंगलवार की रात को गाजीपुर के लिए रवाना किया गया। उनका काफिला बुधवार की सुबह हाइवे से बरही के रास्ते से गाजीपुर पहुंचा। इस दौरान जनपद पुलिस ने भी उनके काफिले को सुरक्षा घेरे में ले लिया।
