इंडिया गठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा ने मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया

मंगलवार को शिवशक्ति फार्म हाउस, उखलारसी, मुरादनगर में गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र (12) से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन हुआ। उद्घाटन समारोह की शुरुआत सुबह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए हवन-पूजन के साथ हुई। हवन में प्रत्याशी डॉली शर्मा और नरेंद्र भारद्वाज पूर्व महानगर अध्यक्ष कांग्रेस के साथ प्रमुख पदाधिकारीगणों एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकगणों ने अपनी अपनी आहुति दी और डॉली शर्मा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। उद्घाटन के पश्चात कांग्रेस-सपा-आप प्रत्याशी श्रीमती डॉली शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीगणों ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्षजनाब फैसल हुसैन, समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष वीरेंद्र यादव, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सचिन शर्मा शिवसेना के जिलाध्यक्ष महेश आहूजा के अलावा गठबंधन दलों के पदाधिकारीगण एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकगण भी मौजूद रहे। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं में पूर्व मंत्री नरेंद्र त्यागी, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, डॉ संजीव शर्मा, किसान नेता पूनम पंडित, अरुण पंडित, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संगीता त्यागी, महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सोनल नगर, देवदत्त त्यागी, जयभगवान बंसल, अलीमुद्दीन कस्सार, नसीम खान, ऋषिपाल धींगान, नरेशपाल कौशिक, राहुल शर्मा, विशेष त्यागी आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। वहीं समाजवादी पार्टी से पूर्व विधायक आशु मलिक, नूर हसन मलिक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, विकास यादव, जिला पंचायत सदस्य, फारुख चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव, परवेज चौधरी, जिला उपाध्यक्ष, नितिन त्यागी, जिला महासचिव, आकाश अग्रवाल, मुरादनगर विधानसभा अध्यक्ष, रश्मि चौधरी, महिला जिलाध्यक्ष आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता धीरज गुर्जर ने की।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.