स्वतंत्रता दिवस पर एसुस का धमाकेदार ऑफर, लैपटॉप्स पर 53% तक की बचत का मौका

गाजियाबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ताइवान की टेक कंपनी एसुस ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स लेकर आई है। कंपनी की इंडिपेंडेंस डे सेल के तहत गेमिंग, प्रीमियम और प्रोडक्टिविटी लैपटॉप्स पर 53 प्रतिशत तक की बचत का अवसर मिलेगा। यह ऑफर 16 अगस्त तक देशभर के रिलायंस डिजिटल, क्रोमा और विजय सेल्स स्टोर्स पर उपलब्ध रहेगा।

इस सेल के दौरान ग्राहक एसुस की लोकप्रिय आरओजी (ROG), टीयूएफ (TUF), वीवोबुक (Vivobook) और जेनबुक (Zenbook) सीरीज के चुनिंदा लैपटॉप्स पर विशेष छूट का लाभ उठा सकेंगे। कंपनी का कहना है कि यह ऑफर उन ग्राहकों के लिए बेहतरीन अवसर है, जो इस फेस्टिव सीजन में अपने पुराने लैपटॉप को अपग्रेड करना चाहते हैं।

एसुस ने बताया कि फेस्टिव ऑफर्स के साथ ग्राहकों को चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा भी मिलेगी।

इसके अलावा, कंपनी इस अवधि के दौरान 99 रुपये की शुरुआती कीमत पर वारंटी एक्सटेंशन प्लान और लोकल एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध करा रही है।

कंपनी के अनुसार, इस विशेष सेल का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर परफॉर्मेंस, आधुनिक फीचर्स और आकर्षक कीमत पर नए लैपटॉप खरीदने का अवसर उपलब्ध कराना है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.