- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- फिरोजाबाद
- UP News : फिरोजाबाद में पुलिस और SOG का संयुक्त अभियान, मुठभेड़ के बाद दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, शिक...
UP News : फिरोजाबाद में पुलिस और SOG का संयुक्त अभियान, मुठभेड़ के बाद दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक दंपत्ति से लूट के मामले में थे फरार
On
फिरोजाबाद : थाना मक्खनपुर पुलिस और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लूट के मामले में वांछित दो अपराधियों को मंगलवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने इकरा अंडरपास के पास दबिश दी, जहां बाइक सवार संदिग्धों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।
मौके से पुलिस ने पीली धातु के लूटे गए जेवर, दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस, खाली खोखा और एक बाइक बरामद की है। घायलों को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर, जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि इलाज के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया जाएगा।
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Nov 2025 18:45:48
प्रयागराज : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर हर साल आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की इंदिरा मैराथन...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
