Bihar News : NDA की बैठक में मुहर, नीतीश कुमार 10वीं बार बनाए जाएंगे मुख्यमंत्री

बिहार : राज्य में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने जा रही है। NDA के विधायकों की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से नेता चुना गया, जिसके बाद यह तय हो गया कि नीतीश कुमार अपनी 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा नई सरकार में भी उपमुख्यमंत्री बनेंगे।

20 नवंबर को होगा भव्य शपथ ग्रहण समारोह

पटना के गांधी मैदान में 20 नवंबर को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और देश की कई प्रमुख हस्तियाँ शामिल होंगी।

यह भी पढ़े - Bihar Election Result 2025 Live: बिहार की सियासी जंग तेज, EVM खुलते ही सामने आने लगे नतीजे… कौन बनेगा अगला सीएम?

NDA को मिली ऐतिहासिक जीत

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को भारी जनसमर्थन मिलने के बाद सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार को हुई विधायकों की बैठक में बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सभी ने सर्वसम्मति से मंजूर किया।

नीतीश का राजनीतिक सफर—फिर एक नया अध्याय

नीतीश कुमार पहली बार वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, हालांकि बहुमत न मिलने पर सात दिन में इस्तीफा देना पड़ा।

  • 2005 में आरजेडी शासन को चुनौती देते हुए सत्ता में लौटे।
  • 2014 में हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया।
  • 2015 में लालू प्रसाद यादव के साथ महागठबंधन बनाकर सरकार बनाई।
  • 2017 में फिर NDA में वापसी की।
  • 2022 में NDA छोड़कर महागठबंधन के साथ गए।
  • 2024 में दोबारा NDA में शामिल हुए।

अब 2025 में एनडीए की बड़ी जीत के साथ वह 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में धावकों ने एक साथ लगाई दौड़, आयुक्त और डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ Prayagraj News : इंदिरा मैराथन में धावकों ने एक साथ लगाई दौड़, आयुक्त और डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ
प्रयागराज : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर हर साल आयोजित की जाने वाली राष्ट्रीय स्तर की इंदिरा मैराथन...
Kanpur News : अरौल हादसे में बुझ गया दो परिवारों का चिराग, पोस्टमार्टम हाउस में चीख-पुकार, एक साथ उठीं दो चिताएं
Jaunpur News : चलती बाइक में लगी आग, एक युवक गंभीर रूप से झुलसा, दोस्त भी घायल, अस्पताल में भर्ती
Lakhimpur Kheri News : बाघ के लिए लगाए गए पिंजरे में फंस गया तेंदुआ, वन विभाग ने सुरक्षित छोड़ा कतर्नियाघाट जंगल में
UP News : फिरोजाबाद में पुलिस और SOG का संयुक्त अभियान, मुठभेड़ के बाद दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, शिक्षक दंपत्ति से लूट के मामले में थे फरार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.