Firozabad News: पुलिस को दी सूचना- पिता के लुट गए साढ़े तीन लाख रुपए, 6 घंटे में 'खाकी' ने कर दिया खुलासा!

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद शहर के थाना उत्तर में गुरुवार पुलिस को सूचना मिली कि मथुरा नगर में एक व्यक्ति के साथ 3.5 लाख रुपए की लूट हो गई है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और फिरोजाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने चार टीमों का गठन कर दिया।

पुलिस के मुताबिक सुशील कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने सूचना दी थी कि मेरे पिता ओमप्रकाश पुत्र स्व. श्री सूबेदार अपनी साइकिल से थैले में साढ़े तीन लाख रुपये रखकर बैंक में जमा करने जा रहे थे कि रास्ते में रामबाबू मैरिज होम मथुरा नगर के पास रोड पर मोटर साईकिल पर आ रहे दो लोगों ने कपडा या कागज पर कुछ लगा कर मेरे पिताजी के मुंह पर रखकर कुछ सुंघा दिया, जिससे वे बेहोश हो गये और सारे रूपये का थैला लेकर भाग गए।

इसके आधार पर एक केस भी दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद ने तुरंत 4 टीमों का गठन किया। गठित टीमों ने घटना का सफल अनावरण करते हुए घटनास्थल का रूट सीसीटीवी कैमरा द्वारा मैप तैयार कर घटना की सत्यता का जानकारी की तो ओमप्रकाश पुत्र स्व. सूबेदार निवासी नई आबादी रहना गुरू दयाल गली थाना उत्तर जनपद फिरोजाबाद द्वारा दी गई सूचना झूठी पाई गयी।

ओमप्रकाश को सीसीटीवी फुटेज दिखाकर बताया गया कि तुम घटनास्थल से सकुशल ऐक्सिस बैंक तक गये हो। ओमप्रकाश ने सीसीटीवी फुटेज देखते ही पुलिस के सामने हाथ जोड़ लिए और कहा कि साहब, मेरे चार लडके है, जो मुझे आर्थिक मदद नहीं करते है, इसलिए मैने इस तरीके की सूचना दी कि इन्हे लगेगा कि पापा के सारे पैसे छिन गये हैं तो मेरे बेटे मेरी मदद करने लगेंगे। ओमप्रकाश द्वारा दिये गये बयानों की वीडियोग्राफी की गयी है। पुलिस ने ओमप्रकाश के विरूद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.