फिरोजाबाद: मैरिज होम मालिक पर फायरिंग के बाद हिस्ट्रीशीटर के पैर में गोली लगने से उसके भाई समेत हिरासत में ले लिया गया।

फिरोजाबाद। थाना उत्तर पुलिस टीम ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर को उसके भाई सहित गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण सगे ताऊ पर जानलेवा हमले के आरोपी है।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार की रात्रि थाना उत्तर क्षेत्रान्तर्गत राधारानी मैरिज होम में एक शादी समारोह में दो लोग अपनी चचेरी बहन के यहाँ शादी में आए हुए थे। दोनों लोगों द्वारा विवाद में अपने ताऊ के ऊपर अवैध तमंचे से फायरिंग की गयी। मैरिज होम मालिक के मना करने पर उस पर भी डराने के लिए हवा में फायरिंग की गयी। जिससे वह बाल बाल बचे। उसके बाद घर में घुसकर तोड़ फोड़ की गई। इस मामले में मुकदमा दर्ज अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू किए गए।
उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी थाना उत्तर वैभव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना पर फायरिंग करने वाले अभियक्तगण करूआ उर्फ कमलेश व योगेन्द्र उर्फ मौनू पुत्रगण विमलेश उर्फ बबलेश यादव निवासी जैन नगर थाना उत्तर से पुलिस टीम की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने टापा खुर्द जलेसर रोड़ से दोनो के गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुठभेड़ में दोनों अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हुए जिनको उपचार हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों अभियुक्तों के कब्जे से 2 अवैध तमंचा मय 9 जिन्दा व 6 खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अभियुक्त सगे भाई हैं जिसमें करूआ उर्फ कमलेश थाना उत्तर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिस पर संगीन धाराओं में एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। साथ ही हिस्ट्रीशीटर के सगे भाई योगेन्द्र उर्फ मौनू पर भी संगीन धाराओं में आधे दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.