UP Crime News: मामी की बहन से युवक ने किया दुष्कर्म, खींचे अश्लील फोटो, रिपोर्ट दर्ज

फतेहपुर। शादी का झांसा देकर मामी की बहन से दुष्कर्म कर युवक ने अश्लील फोटो खींचे। फिर युवती को ब्लैकमेल किया। 50 हजार रुपये की मांग पूरी न होने पर अश्लील तस्वीरों के पोस्टर बनवाकर गांव की दीवारों और खंभों पर चिपका दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

असोथर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि गाजीपुर कस्बे में बहन की ननद का बेटा रहता है। वह बहन की शादी के बाद उनके घर भी आने-जाने लगा। आरोपी ने 20 वर्षीय छोटी बहन को शादी का झांसा देकर नौ जुलाई को दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील फोटो खींच कर गांव के रहने वाले राकेश सिंह को फोटो भेज दिए। 

आरोप है कि राकेश ने पीड़ित बहन को फोटो भेजकर बदनाम करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये मांगे। बहन ने 10 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद 50 हजार रुपये की मांग रखी। मांग पूरी न होने पर बहन की आपत्तिजनक फोटो के पोस्टर बनवाकर 12 जनवरी को गांव में कई दीवारों और खंभों पर चस्पा कर दिए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, रंगदारी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.