Fatehpur में नहीं थम रही टप्पेबाजी की घटनाएं… बैग से नगदी और जेवरात चोरी, जांच में जुटी पुलिस

फतेहपुर मे टप्पेबाजों की घटनाएं थम नहीं रही।

फतेहपुर मे टप्पेबाजों की घटनाएं थम नहीं रही। बस में महिला के बैग से नगदी और जेवरात चोरी हो गई। प्रयागराज से लौटते समय रोडवेज बस में घटना हुई।

फतेहपुर: फतेहपुर मे टप्पेबाजों की घटनाएं थम नहीं रही। बस में महिला के बैग से नगदी और जेवरात चोरी हो गई। प्रयागराज से लौटते समय रोडवेज बस में घटना हुई।पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला गुड़िया ने बताया कि बुधवार को प्रयागराज से बस में बैठकर फतेहपुर आ रही थी। खागा में भीड़ भाड़ के चलते उन्होंने अपना बैग ड्राइवर की सीट के पास रख दिया।

यह भी पढ़े - गोंडा : डीएम आवास के सामने फायरिंग, AAP नेता के बेटे को गोली; हालत गंभीर

जब वह ज्वालागंज बस स्टाप पर उतरी और बैग चेक किया तो बैग में रखे 35 हजार रुपये, सोने की चेन, मंगलसूत्र, चार सोने की अंगूठी गायब थी। यह देख वह हैरान रह गई। महिला सीधे कोतवाली पहुंची और मामले की तहरीर पुलिस को दी। मामले में कोतवाल एसबी सिंह ने बताया की पीड़ित महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द घटना का खुलासा किया जायेगा।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.