Fatehpur News: फतेहपुर में हाजिरी का खेल खत्म, अब मजदूरों की ऑनलाइन निगरानी

फतेहपुर: फर्जी हाजिरी के सहारे मनरेगा में खेल करना अब कठिन होगा। घर बैठे मस्टर रोल भर कर सरकारी धन का बंदरबाट बीते दिनों की बात होगी। धांधली पर अंकुश लगाने को विभाग ने एनएमएमएस एप पर आनलाइन हाजिरी अनिवार्य कर दी है।

अवैध कमाई का जरिया बनी मनरेगा योजना की नेशनल मोबाइल मानीटरिंग सिस्टम एप (एनएमएमएस) की निगरानी में होगी। मस्टर रोल में दर्ज मजदूरों की हाजिरी कार्य स्थल पर मोबाइल पर एप से भरनी होगी।

ऑनलाइन भरने के साथ ही मस्टर रोल में दर्ज व कार्यरत 10-10 मजदूरों की ग्रुप फोटो भी फीड करनी होगी। एप में हाजिरी फीडिंग की खातिर समय का निर्धारण महत्वपूर्ण है। खासतौर पर मजदूरों की हाजिरी दोनों पालियों में आनलाइन भरना अनिवार्य है।

लापरवाही, गलती से होगी हाजिरी रिजेक्ट 

निर्धारित समय सुबह छह बजे से 11 बजे तक पहली पाली में काम कर रहे मजदूरों की फोटो संग मोबाइल पर मस्टर रोल भरना है। दूसरी पाली में दो बजे से दोबारा हाजिरी लगानी होगी। गलती या लापरवाही बरतने पर संबंधित मस्टर रोल में दर्ज मजदूरों की उस दिन की पूरी हाजिरी रिजेक्ट हो जाएगी।

रोजगार सेवक या महिला मेट भरेंगी हाजिरी 

शासन के नियमानुसार 19 मजदूर संख्या तक की हाजिरी रोजगार सेवक अपने मोबाइल से एप के माध्यम से मस्टर रोल भरेंगे। वहीं 20 या अधिक मजदूर होने की दशा में समूह की महिला मेट खुद के मोबाइल से आनलाइन हाजिरी भरेंगी।

एप बन रहा प्रधानों के जी का जंजाल

एनएमएमएस के माध्यम से मस्टर रोल भरने की प्रक्रिया के अमल में आते ही प्रधानों-सचिवों के चेहरों पर चिंता साफ देखी जा सकती है। चूंकि इस पर माइनस हुई मजदूरों की हाजिरी प्रधान, कार्यदायी संस्था के मत्थे आ जाता है। मजदूरी के भुगतान के समय प्रधानों को मजदूरों के आरोप का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जानकार बताते हैं आठ मजदूरों की जगह 46 की हाजिरी चढ़ा खेल करने वाले ऐप प्रक्रिया का ज्यादा विरोध कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार बलिया रेलवे स्टेशन पर गरीब नवाज एक्सप्रेस का कोच अटेंडेंट 30 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार
बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच के एक अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी...
Ballia News: थम्हनपुरा चट्टी पर युवक को चाकू घोंपा, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर
यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले: गंगा एक्सप्रेसवे हरिद्वार तक होगा विस्तारित, 60+ महिलाओं को रोडवेज में आजीवन मुफ्त यात्रा
बलिया में प्राचीन पचेव देवी मंदिर से चांदी का मुकुट और छतरी चोरी, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
बलिया में गैस एजेंसी के कैशियर से 1.22 लाख रुपये की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने बाइक रोककर दिया वारदात को अंजाम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.