Fatehpur Crime: हंसी-मजाक करना पड़ा था महंगा; बुजुर्ग की भतीजों ने ही कर दी थी पिटाई: मौत, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव में 27 मार्च की रात बुजुर्ग की पिटाई से मौत के मामले में पुलिस ने भतीजों व पौत्र पर गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। 

कल्यानपुर थाना क्षेत्र के जोगापुर निवासी सरजू प्रसाद (65) भतीजी की पुत्री के छठी संस्कार में गए थे। जहां खाने के दौरान हंसी मजाक पर भतीजों से विवाद हो गया था। विवाद के बाद भतीजों ने घर में सरजू और उसके परिवार के  सदस्यों को पीटा था। पिटाई से सरजू की हालत गंभीर हो गई थी। उनकी कानपुर हैलट में मौत हो गई थी। 

मृतक के पुत्र सूर्य प्रकाश ने पिता के भतीजे रंजीत, इंद्रजीत, विकास, अजय व पौत्र मनीष के खिलाफ घर में घुसकर पिटाई से मौत की तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि पांचो के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। आरोपी गांव से भागे हुए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.