Fatehpur Accident: अलग-अलग सड़क हादसों में 11 लोग हुए घायल, नौ की हालत गंभीर; कानपुर रेफर

फतेहपुर। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में नील गाय से टकराकर कार पलट गई और सड़क पर पड़ी गिट्टी से फिसलकर बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सड़क हादसे में 11 लोग घायल हो गए, जहां 9 लोगों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

हसैनगंज थाना क्षेत्र के सात मील चौराहा पर मंगलवार की रात करीब 12 बजे के आसपास लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार नील गाय से टकराकर कई पलटी खाकर पलट गई। कार में सवार बच्चे-बुजुर्ग सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को 108 एम्बुलेंस के मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में रविन्द्र कुमार की पत्नी सीमा लखनऊ में ड्यूटी करती हैं। 

रविन्द्र बहन की शादी में शामिल होने लखनऊ से बांदा जिले के मटोंघ के पास लोहरा गांव जा रहा थे। कार में 10 साल का बेटा डोलू और राज (15), साधना (34), समर (12), यशिका (4), अरविंद सिंह (35) की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने सभी को कानपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। दूसरा हादसा हथगाम थाना क्षेत्र के रहमत हसऊपुर गांव के पास सड़क जर्जर होने से गिट्टी में बाइक फिसल जाने के कारण हुआ। 

बाइक गिरने से मनोज, संदीप और बलवान गंभीर रूप से घायल हो गए । पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर मनोज की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। जिले के दो थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसे में 11 लोग घायल हुए थे, जिसमें 9 लोगों की हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.