डिवाइडर से टकराई कार, 2 भतीजी और दोस्त के साथ युवक की मौत ; 6 दिन बाद बनना था दूल्हा

UP News : उत्तर प्रदेश के एटा में गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 घायल है। मरने वाले में एक युवक, उसकी 2 भतीजी और युवक का दोस्त शामिल हैं। युवक की शादी 24 अप्रैल को शादी थी। इसके लिए वह परिवार के साथ दिल्ली से मैनपुरी जा रहा था। कार की स्पीड तेज थी। इस दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई और नेशनल हाईवे-91 के सुन्ना नहर पुल पर हादसा हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, यहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

मरने वाले सभी मूल रूप से मैनपुरी के रहने वाले है, जिनकी पहचान सथिनी दलितपुर के रहने वाले कुलदीप (21), उसकी भतीजी नित्या (1 वर्ष) और आराध्या (6 वर्ष) और उसका दोस्त व्यूति कलां निवासी गुलशन (23) के रूप में हुई है। दोनों बच्चियों के पिता रवि, उनकी मां रंजना और भाई आदित्य और ड्राइवर विष्णु, सतेंद्र घायल हो गए।

कुलदीप और रवि दिल्ली में प्राइवेट जॉब करते थे। दोनों का परिवार भी साथ रहता था। कुलदीप की शादी 5 महीने पहले किशनी थाने की रहने वाली कुमकुम के साथ तय हुई थी। बुधवार को कुलदीप ने परिवार का साथ चढ़ावे का सामान खरीदा। इसमें साड़ियां, ज्वेलरी, वर-वधू पक्ष के लिए कपड़े शामिल थे। इसके बाद उसने दोस्त गुलशन को फोन किया। मैनपुरी आने की बात बताई। गुलशन ने उससे कहा कि मुझे में लेकर चलो।

गुलशन के चचेरे भाई निखिल की शादी 18 अप्रैल को थी। कुलदीप-गुलशन के घर के बीच दूरी 25-30 किलोमीटर है। कुलदीप की बुआ के बेटे राम निवास ने बताया कि 23 अप्रैल से कुलदीप की शादी की रस्में शुरू होने वाली थी। शादी की तैयारियां चल रही थी। ये लोग दिल्ली से शादी का सामान खरीदकर ला रहे थे, तभी हादसा हो गया।एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ड्राइवर को नींद आने से हादसा हुआ है। इसमें दो बच्चियों समेत 4 की मौत हुई है। 5 लोग घायल हैं। जिसमें तीन की हालत गंभीर है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.