देवरिया: सड़क पर खड़े ट्रक में स्कॉर्पियो टकराई, दो की मौत एक गंभीर

देवरिया। मदनपुर थाना क्षेत्र में बरहज-रुद्रपुर मार्ग पर तेज गति से आ रही स्कार्पियो खड़े ट्रक में घुस गई। इस हादसे में स्कार्पियो सवार दो युवक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतकों की पहचान करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मदनपुर थाना क्षेत्र के कोरवा गांव के रहने वाले कृष्णा यादव (40) पुत्र रमाकांत यादव पड़ोसी गांव टड़वा के संजय सिंह (35) पुत्र शिवराज सिंह और मनोज (32) पुत्र शेषनाथ यादव को साथ शुक्रवार की रात किसी कार्य से बरहज गए हुए थे। देर रात को तीनों स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार होकर वापस गांव आ रहे थे।

यहां बरहज रुद्रपुर मार्ग पर टड़वा गांव के समीप आरटीओ वाहनों चेकिंग हो रही थी। अधिकारी एक ट्रक को रोक कर कागजों की जांच कर रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज गति से स्कॉर्पियो आई और ट्रक में घुस गई। हादसे में स्कार्पियो सवार किशुन यादव और संजय सिंह की मौके पर मौत हो गई, वहीं मनोज यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भीड़ एकत्र हो गई और आक्रोशित लोगों ने एआरटीओ के एक कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की सूचना मदनपुर थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने घायल मनोज और कर्मचारी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े - सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा—शांति और सुरक्षा के माहौल में ही उमंग के पर्व मनाए जाते हैं

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.