Deoria News : आरओ प्लांट में काम कर रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, इलाके में फैली सनसनी

देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मोहल्ला लंगड़ी निवासी एक युवक को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। घायल युवक की पहचान अमरेश कुशवाहा (25) के रूप में हुई है, जो मोहल्ले में ही स्थित एक आरओ प्लांट में काम करता है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय कुमार रेड्डी ने जानकारी दी कि अमरेश कुशवाहा सुबह ड्यूटी पर था, तभी कुछ अज्ञात लोग आए और किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद उसके बाएं पैर में गोली मार दी। हमलावर गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए।

घायल अमरेश को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है।

घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम व पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। घायल के भाई की तहरीर पर सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य आज का राशिफल: करियर में सफलता के साथ आर्थिक मजबूती के संकेत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्य
मेष आज का दिन उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी और लंबे समय...
Ballia News : शिकायत की जांच करने पहुंचे सिपाही पर हमला, पति-पत्नी समेत छह पर मुकदमा; मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Ballia News: प्रसूता की मौत के मामले में एक गिरफ्तार, महिला आरोपी फरार; 40 हजार रुपये लेकर कराई गई थी डिलीवरी
वाराणसी गंगा नाव पार्टी मामला: गिरफ्तार पांच आरोपियों को अदालत से मिली जमानत
बलिया में महिला ने जीजा समेत तीन पर लगाए गंभीर आरोप, 17 वर्षों तक शोषण का दावा; मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.