आज का राशिफल 14 जून 2025: कई राशियों को मिलेंगे राहत के संकेत, जीवन में आएगा सुकून

मेष

आज आप नया मकान खरीदने की योजना बना सकते हैं। विरोधी भी आपके समर्थन में आ सकते हैं। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में कोई कठोर फैसला लेना पड़ सकता है। व्यापार में जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी और आपके समर्पण की सराहना होगी। दोस्तों से सहयोग लेना लाभकारी रहेगा।

वृषभ

रुके हुए कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में बदलाव का मन बनेगा। हालांकि प्रेम संबंधों में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। परिस्थितियों के अनुसार व्यवहार में लचीलापन लाएं।

मिथुन

दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने से बचें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें और उधार देने से बचें। वैवाहिक जीवन में समय देना जरूरी होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से रक्तचाप और किडनी के मरीज सतर्क रहें। मानसिक तनाव से नींद प्रभावित हो सकती है।

कर्क

राजनीति से जुड़े लोगों के लिए पदोन्नति के योग बन रहे हैं। प्रेम जीवन में सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। घर में दोस्तों का आगमन होगा और वैवाहिक चर्चाएं सफल हो सकती हैं।

सिंह

भविष्य की योजनाओं में लापरवाही न बरतें। मेहनत के बाद ही बेहतर परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में राजनीति से सतर्क रहें। बोलचाल में संयम जरूरी है।

कन्या

नयी नौकरी के इंटरव्यू में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा, परन्तु अधिकारी असंतुष्ट हो सकते हैं। पसंदीदा कार्य में सफलता मिलेगी। प्रेमी की भावनाओं को समझना आवश्यक रहेगा।

तुला

मन थोड़ा अशांत रहेगा। घर में किसी मुद्दे को लेकर तनाव हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी आदतों में सुधार लाएं। नया वाहन खरीदने की संभावनाएं बन रही हैं।

वृश्चिक

रियल एस्टेट से जुड़े कार्यों में लाभ की संभावना है। कार्यशैली में सुधार आएगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देंगे। व्यापार में बड़े ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। बच्चों के भविष्य को लेकर योजना बनाएंगे।

धनु

सामाजिक आयोजनों में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन कमीशन से जुड़े कार्यों में घाटा हो सकता है। नए व्यापार में निवेश करते समय सतर्क रहें। विवाहेतर संबंधों से बचना उचित रहेगा। संपत्ति विवादों से दूरी रखें।

मकर

कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। धन संचय की प्रवृत्ति बढ़ेगी। कार्यभार अधिक होने पर दफ्तर का काम घर से करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों से टकराव की आशंका है। दूसरों के मामलों से दूरी बनाकर रखें। नौकरी में दिन अनुकूल रहेगा।

कुंभ

उच्च शिक्षा में आपकी रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बनाए रखें। गलत संगति से नुकसान हो सकता है। अपनी निजी बातें किसी से साझा न करें। सरकारी मामलों में रुकावटें आ सकती हैं।

मीन

लंबे समय से रुके मामलों का समाधान मिल सकता है। कानूनी उलझनें दूर होंगी। अधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न रहेंगे। निर्माण कार्यों में प्रगति होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ नया और रचनात्मक करने की प्रेरणा मिलेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : तालाब में मिला युवक का शव, फास्ट फूड की दुकान पर करता था काम Ballia News : तालाब में मिला युवक का शव, फास्ट फूड की दुकान पर करता था काम
बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब श्रीनाथ बाबा मठ परिसर स्थित तालाब में...
देवास में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने पानी से भरे ड्रम में डुबोकर प्रेमिका की हत्या, बोला- बहुत प्यार करता था, लेकिन...
आजमगढ़ एक्सप्रेसवे हादसा : कार डिवाइडर से टकराई, बलिया की महिला की मौत, दो घायल
गोरखपुर दशहरा : बुलेटप्रूफ रथ पर शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम योगी, कहा – बदले नामों से आज भी मौजूद हैं रामायण-महाभारत के खल पात्र
गौतम अदाणी ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निरीक्षण किया
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.