UP में भीषण सड़क हादसा : ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेंनर की टक्कर में 8 की मौत, 43 घायल

बुलंदशहर। अरनिया थाना क्षेत्र के बाईपास (बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा) पर रविवार देर रात लगभग 2:10 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेंनर ट्रक (HR 38 X 8195) के बीच हुई जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 43 यात्री घायल हो गए। सूचना पर अरनिया व आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार, कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के रफातपुर गांव से 61 लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर राजस्थान के जहारपीर धार्मिक स्थल जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली को डबल डेकर बनाकर लोग यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेंनर ने ट्रॉली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रॉली पलट गई, जिसमें 8 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 43 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद 10 लोग सुरक्षित बच निकले

यह भी पढ़े - Ballia News : त्योहार पर यात्रियों को राहत, रेलवे ने बढ़ाई पाटलिपुत्र-बलिया विशेष ट्रेन की अवधि

घायलों का उपचार

पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खुरजा के कैलाश अस्पताल, जटिया सीएचसी और मुनि सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

  • अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में 10 घायलों का इलाज चल रहा है।
  • बुलंदशहर जिला अस्पताल में 10 घायलों को भर्ती कराया गया है।
  • खुरजा के कैलाश अस्पताल में 23 घायलों का उपचार चल रहा है।
  • दो घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि बाकी की स्थिति स्थिर है।

हादसे में शामिल वाहन

कंटेंनर ट्रक धान की भूसी से भरा हुआ था और हरियाणा के फरीदाबाद निवासी संध्या पत्नी संदीप के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की सूची

1. ईयू बाबू (40), मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज (ट्रैक्टर चालक)

2. रामबेटी (65), पत्नी सोरन सिंह, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

3. चांदनी (12), पुत्री कालीचरण, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

4. घनीराम (40), मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज

5. मोक्षी (40), मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज

6. शिवांश (6), पुत्र अजय, मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज

7. योगेश (50), पुत्र रामप्रकाश, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

8. विनोद (45), पुत्र सोरन सिंह, रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

घायलों के नाम और पते

1. रघुवीर पुत्र ईश्वरी प्रसाद (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

2. हरिसिंह पुत्र रामस्वरूप (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

3. प्रिंस पुत्र विनोद (8 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

4. मूलचंद पुत्र राम सहाय (17 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

5. दिव्या पुत्री राजीव (14 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

6. शकुंतला पत्नी अजीत (65 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

7. पातीराम पुत्र गोपी (75 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

8. मुस्कान पुत्री राजू (6 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

9. रजनीश पुत्र राम सिंह (25 वर्ष), हथनापुर, फर्रुखाबाद

10. जितेंद्र पुत्र पूरन सिंह (18 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

11. पूरन सिंह पुत्र दामोदर (40 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

12. कमल पुत्र राजू (6 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

13. रेशम देवी पत्नी रघुवीर सिंह (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

14. आकाश पुत्र विजय (23 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

15. शिवचरण पुत्र विजय सिंह (21 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

16. रामचरण पुत्र विद्याराम (30 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

17. आन्या पुत्री प्रमोद (10 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

18. संध्या पुत्री सुरेंद्र (20 वर्ष), मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज

19. कन्छा पत्नी रामसहाय (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

20. रमेश चंद्र पुत्र भोजराम (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

21. अजय मोर्या पुत्र जिशुकरन (18 वर्ष), बदायूं

22. भूदेवी पत्नी जंगाली (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

23. लेखराज पुत्र नेमसिंह (40 वर्ष), भैंसौरा

24. सुरेंद्र पुत्र तेजपाल (34 वर्ष), मिलकिनिया, थाना सोरों, कासगंज

25. प्रमोद पुत्र खेमकरण (32 वर्ष), आनंद पुर, थाना सोरों, कासगंज

26. मौसम पुत्र दिनेश (10 वर्ष), आनंद पुर, थाना सोरों, कासगंज

27. खुशबू पत्नी भोले शंकर (20 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

28. गनेश पुत्र वीरफल (28 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

29. जशोदा पत्नी योगेश (40 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

30. खेमकरण पुत्र वीरफल (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

31. लक्ष्मी पत्नी लेखराज (30 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

32. भानू पुत्र रवि (12 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

33. सचिन पुत्र कालीचरण (10 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

34. विजय पुत्र कालीचरण (7 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

35. क्षय सिंह पुत्र तुलसीदास (32 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

36. नीरज पत्नी कालीचरण (35 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

37. अर्चना पुत्री कालीचरण (8 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

38. बाबूराम पुत्र सोनपाल (66 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

39. उमाशंकर पुत्र सोनपाल (60 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

40. पार्वती पत्नी लेखराज (40 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

41. रूबी पत्नी अजय (27 वर्ष), मौ0 जवाहरपुर, बदायूं

42. संदीप पुत्र विजय (7 वर्ष), आवास विकास कॉलोनी, कासगंज

43. खेमकरन पुत्र मिहोलाल (65 वर्ष), रफातपुर, थाना सोरों, कासगंज

खबरें और भी हैं

Latest News

आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिल सकती है एजेंसी से मुक्ति, इप्सेफ प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट सचिव से की मुलाकात आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिल सकती है एजेंसी से मुक्ति, इप्सेफ प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट सचिव से की मुलाकात
लखनऊ: भारत सरकार के कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन से इंडियन पब्लिक सर्विस एम्प्लॉइज फेडरेशन (इप्सेफ) के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति भवन...
Varanasi News: वाराणसी के कई गांवों में डायरिया का कहर, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सख्ती
सीजन की पहली जीत के साथ प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार कानपुर सुपरस्टार्स: कप्तान रिज़वी के 78 रनों की बदौलत टीम ने हासिल की जीत
उज्जीवन एसएफबी ने अपने मैक्सिमा करंट अकाउंट होल्डर्स के लिए लांच किया 'उज्जीवन स्वीप स्मार्ट'
सेन्को गोल्ड एंड डायमंड्स ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर भगवान गणेश के जन्मोत्सव को मनाने के लिए पेश किए नए डिज़ाइन और खास ऑफर्स
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.