Bulandshahr News: UPSC में बुलंदशहर के युवाओं का जलवा, एक साथ 6 बने IAS अधिकारी

बुलंदशहर। यूपी के बुलंदशहर जिले ने इस बार UPSC परीक्षा में नया इतिहास रच दिया है। जिले के 6 होनहार युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षा पास कर आईएएस बनने का सपना साकार किया है। यह पहला मौका है जब बुलंदशहर से इतनी बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने एक साथ यूपीएससी में सफलता हासिल की है।

IAS बनने वालों में शामिल हैं विभोर भारद्वाज, प्रणव शर्मा, तुषार सिंह, अभय प्रताप सिंह राघव, शगुन और हार्दिक गर्ग। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही इन युवाओं के घरों में जश्न का माहौल है। रिश्तेदारों और परिचितों का तांता लगा हुआ है।

यह भी पढ़े - Ballia News : 1.03 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, क्रय केंद्रों के अधिकारियों को DM की सख्त चेतावनी

1866441-img-20250423-wa0001

विभोर भारद्वाज 19वीं रैंक: उटरावली गांव के निवासी विभोर ने 25 साल की उम्र में दूसरी बार परीक्षा पास की है। पहले प्रयास में उन्हें 735वीं रैंक मिली थी और वे फिलहाल भारतीय रेलवे में कार्यरत हैं। उनके पिता सतीश भारद्वाज नोएडा में एक निजी कंपनी में सिविल इंजीनियर हैं।

प्रणव शर्मा 107वीं रैंक: बीबीनगर के माजरा नगला बागवाला गांव निवासी प्रणव वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। उनके पिता रविदत्त शर्मा दिल्ली में कार्यरत हैं।

तुषार सिंह 385वीं रैंक: यमुनापुरम के निवासी तुषार वर्ष 2020 में CBSE इंटरमीडिएट के ऑल इंडिया टॉपर रहे हैं। उनके पिता प्रोफेसर हैं और माता एक इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल हैं।

अभय प्रताप सिंह राघव  491वीं रैंक: पहासू क्षेत्र के दलपतपुर करीरा गांव निवासी अभय ने भी सफलता का परचम लहराया है।

शगुन 322वीं रैंक: बुलंदशहर नगर की सुशीला विहार कॉलोनी की निवासी शगुन ने भी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया है।

हार्दिक गर्ग: गुलावटी मूल के हार्दिक गर्ग ने भी UPSC परीक्षा में सफलता पाई है। उनके पिता संजय गर्ग चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और परिवार वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहा है।

इन सफलताओं से स्पष्ट है कि बुलंदशहर के ग्रामीण और शहरी इलाकों के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जिले के इन प्रतिभावान युवाओं ने मेहनत और लगन से साबित कर दिया है कि सपनों को साकार किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

UP : छोटे और बड़े सरकार की दरगाह पर घुसपैठियों की तलाश तेज, ताला लगाकर फरार हुए लोग UP : छोटे और बड़े सरकार की दरगाह पर घुसपैठियों की तलाश तेज, ताला लगाकर फरार हुए लोग
बदायूं: शासन के निर्देशों के बाद जिले में रोहिंग्या, बांग्लादेशी और अन्य राज्यों से आए संदिग्ध लोगों की तलाश तेज...
गोंडा में रफ्तार का कहर : सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत, परिवार में मचा कोहराम
अलीगढ़ : लड़की को ब्लैकमेल करने के आरोप में नाबालिग लड़के पर केस दर्ज, जानिए पूरा मामला
UP News : मां की गोद से बच्ची को उठा ले गया आदमखोर भेड़िया, ताबड़तोड़ तीसरी वारदात से दहशत
लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव, नामांकन के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे नेता, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी क्यों हैं चर्चा में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.