बस्ती: वार्षिकोत्सव में छा गया बचपन, दिखी सांस्कृतिक विविधता की झलक

बस्ती - जूपिटर एकेडमी पब्लिक स्कूल परशुरामपुर के परिसर में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरैया विधायक अजय सिंह और विशिष्ट अतिथि बीईओ ओंकारनाथ वर्मा तथा प्रधानाचार्य बृजेश पासवान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण कर व बैज लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि विधायक अजय सिंह ने बच्चों तथा उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा निखरती है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बेहतर पठन-पाठन के माहौल में बहुत ही सहायक हैं।  विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना, अतिथि स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, स्वच्छता गीत, किसान गीत सहित विविध विषय वस्तु पर सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति की गई।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक बुद्धि प्रकाश श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य विजय वर्मा, अखिलेश सिंह, श्रवण तिवारी, हेमंत सिंह, अमित चतुर्वेदी, जितेंद्र सिंह, कन्हैया गुप्ता, अजय सिंह,  राजेश सिंह, बृजेश सिंह, डिंपल सिंह, प्रिंस शुक्ला, लवकुश वर्मा, रामपाल यादव, पालू गुप्ता, रिंकू गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.