पत्नी का सिपाही से अवैध संबंध...अब आत्महत्या के लिए उकसा रहे दोनों, पति ने दर्ज कराई FIR

बरेली: एक महिला और उसके प्रेमी सिपाही पर पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। पति ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर थाना किला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

चौधरी तालाब निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि वर्ष 2017 में उसका विवाह नकटिया निवासी युवती के साथ हुआ था। विवाह से पहले उसकी पत्नी का प्रेमप्रसंग पीएसी में तैनात सिपाही पंकज यादव से था। शादी के बाद जब उसे पता चला तो वह परेशान हो गया। शादी के चार वर्ष बाद पत्नी ने बेटी को जन्म दिया, तब सोचा कि हो सकता है वह अब सुधर जाए, लेकिन वह लगातार सिपाही से मिलती रही। 

शिकायत पर पत्नी की मां और भाई ने भी उसे फटकार लगाई तो धमकी दी कि यदि कोई कानूनी कार्रवाई की तो वह अपने प्रेमी सिपाही पंकज यादव की सहायता से पूरे घर को फंसवा देगी। वह बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज करा देगी। आरोप है कि 1 नवंबर से लगातार पत्नी, सिपाही पंकज यादव और पत्नी का मौसा कसम देकर उसे आत्महत्या के लिए उकसा रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.