जिलाधिकारी ने बिजली अफसरों के संग की बैठक

बरेली। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विद्युत विभाग के अधिक्षण अभियंता व समस्त अधिशासी अभियंताओ के साथ बैठक की। बैठक में निर्देश दिये गये कि बढ़ती गर्मी के दृष्टिगत विद्युत कटौती कम से कम की जाये यदि अति आवश्यक हो तो सुबह के समय कटौती की जाये उस समय तापमान कम रहता है। अघीक्षण अभियंता द्वारा अवगत कराया गया कि फाल्ट आदि सही करने हेतु ही विद्युत आपूर्ति रोकी जाती है। बैठक में निर्देश दिये गये कि जिन ट्रांसफार्मरों पर ओवर लोडिंग है उनकी क्षमता बढ़ायी जाये।

इसके अतिरिक्त जहॉ कहीं विद्युत तारों पर पेड़ आदि झुक गये हैं या डालियॉ आदि आ गयी है, अनुमति लेकर उनकी कॉट-छॉट करायी जाये। बैठक में अवैध विद्युत कनेक्शनों पर कार्यवाही किये जाने के भी निर्देश दिये गये साथ ही यह भी बताया गया कि अवैध विद्युत कनेक्शनों पर वसूली किये जाने जैसी शिकायतें प्राप्त नहीं होनी चाहियें यदि ऐसा हुआ तो कठोर कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश सहित विद्युत विभाग के समस्त अधिकारीगण उपस्थित रह।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.