Bareilly: ये क्या बोल गए तौकीर रजा? हिंसा के दौरान मारे गए 5 लड़कों के बारे में कह दिया कुछ ऐसा..., पुलिस अलर्ट

बरेली:आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने शुक्रवार को संभल जाने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि बरेली में जुमे की नमाज अदा करने के बाद वह संभल रवाना होंगे।

आईएमसी प्रमुख ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में यह एलान किया। कहा, संभल की जामा मस्जिद पर सर्वे के आदेश के बाद अब अजमेर की गरीब नवाज दरगाह में मंदिर होने का दावा कर दाखिल की गई याचिका अदालत में स्वीकार कर ली गई है। आखिर यह सब हो क्या रहा है, कौन लोग हैं जो योजना के तहत मुल्क में बदअमनी फैलाना चाहते हैं। वरशिप एक्ट के होते हुए यह कैसे हो रहा है, यह भी बड़ा सवाल है।

मौलाना तौकीर ने कहा कि संभल में पांच लड़कों को शहीद कर दिया गया। अब वहां दबाव डालकर मस्जिदों से एलान कराया जा रहा है कि लोग जुमे की नमाज घरों में पढ़ें जबकि जुमे की नमाज घर में नहीं पड़ी जा सकती। इस तरह शरीयत में दखलंदाजी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ मुसलमानों को परेशान करने के लिए मस्जिद और दरगाहों में मंदिर ढूंढे जा रहे हैं। मौलाना ने कहा कि वह संभल जाकर शहीदों के परिजनों से मिलेंगे। उनकी हर संभव सहायता की जाएगी। जिन बेकसूरों को जेल भेजा जा रहा है, उन्हें कानूनी सहायता मुहैया कराई जाएगी। बता दें, संभल जाने के एलान के बाद जिला प्रशासन व पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई हैं। वहीं आईएमसी प्रमुख की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम
नई दिल्ली, नवंबर 2026: वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनी वर्ल्डहोटल्स ने अपने नए यूनिफाइड लॉयल्टी प्रोग्राम ‘वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स’ को 5 जनवरी 2027...
जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.