Bareilly News: रक्षक बना भक्षक! शराबी भाई ने बहन को दूसरे के हवाले किया, दर्द सुन चीख उठेगी आत्मा

बरेली: बरेली में किशोरी को उसके शराबी भाई ने कुछ लोगों के हवाले कर दिया। वे लोग किशोरी से धंधा कराना चाहते हैं। बड़ी बहन ने उसे मुक्त कराकर आरोपियों के खिलाफ सुभाषनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कैंट क्षेत्र निवासी महिला का कहना है कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। मायके में नाबालिग बहन और शराबी भाई हैं, जो सुभाषनगर के गांव में रहते हैं। महिला का कहना है कि भाई उसकी नाबालिग बहन को गांव के ही सोमपाल के घर जबरन रखना चाहता है। सोमपाल व उसका बेटा शिवम आपराधिक किस्म के हैं और उसकी बहन से धंधा कराना चाहते हैं।

भाई के कहने पर आरोपियों ने उनकी बहन को अपने घर में बंधक बना लिया और शिवम से शादी का दबाव बनाने लगे। सूचना मिलने पर उन्होंने किसी तरह वहां जाकर अपनी बहन को मुक्त कराया। अब वह बहन को अपने साथ ही रखना चाहती है। उनका आरोप है कि सोमपाल की पत्नी माया ने उनकी मां के जेवर भी हड़प लिए हैं। महिला की तहरीर पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को बताया गया है कि इस मामले में भाई ने ही अपनी बहन को अपराधियों को सौंप दिया। उसे अपराधियों के पास बंधक बनवाया। इन लोगों ने लड़ीक को गलत काम करने का दबाव बनाया। लड़की को बंधक बनाने वाले पहले ही आपराधिक किस्म के बताए जा रहे हैं। उन्होंने लड़की को शादी का भी दबाव बनाया। उसकी दूसरी बहन ने लड़की को छुड़वाकर थाने में रिपोर्ट करवाई।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.