- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बरेली
- Bareilly News: संतान की चाहत में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, विवाहिता से पति की मौजूदगी में दरिंदगी
Bareilly News: संतान की चाहत में अंधविश्वास का खौफनाक चेहरा, विवाहिता से पति की मौजूदगी में दरिंदगी

बरेली (UP News): उत्तर प्रदेश के बरेली से अंधविश्वास की आड़ में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने संतान पाने की उम्मीद में अपनी पत्नी को एक तांत्रिक के पास ले जाकर उसके साथ ऐसा कृत्य होने दिया, जिसे सुनकर रूह कांप उठे। तांत्रिक ने महिला को नशीला पदार्थ पिलाया और पति की मौजूदगी में ही उसके साथ दो देवरों ने बलात्कार किया।
तांत्रिक ने दावा किया कि यदि महिला किसी अन्य पुरुष से संबंध बनाएगी तो संतान की संभावना बढ़ सकती है। इसके बाद 12 अप्रैल की शाम प्रदीप अपनी पत्नी को दोबारा तांत्रिक के पास लेकर गया। वहां तांत्रिक ने महिला को कोई नशीला पेय पिलाया और पति की मौजूदगी में ही उसके दोनों देवरों ने दुष्कर्म किया।
यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। महिला का आरोप है कि पति ने उसे कई बार तांत्रिक के पास ले जाकर उसी हैवानियत का शिकार बनवाया।
आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस से शिकायत की। मीरगंज थाने में महिला की तहरीर पर तांत्रिक सहित कुल छह लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
यह मामला न सिर्फ अंधविश्वास की खतरनाक हद को दिखाता है, बल्कि महिलाओं के खिलाफ अपराध और घरेलू हिंसा पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है।