Bareilly News: ट्रक की चपेट में आने से बेटा गंभीर रूप से घायल, मां की मौत

बरेली: शादी समारोह से लौटकर वापस अपने घर आ रहे है युवक की बाइक को तेज गति से आ रहे हैं ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार युवक और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने मां को मृत घोषित कर दिया। बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है।

जिला बदायूं के थाना अलापुर के चितौरा धनोरा की रहने वाली 50 वर्षीय रुपदेई के पति रामचंद्र ने बताया कल देर शाम को आंवला से शादी में शामिल होकर बेटे नरेंद्र के साथ बाइक से लौट रही थीं। तभी पीछे से इफको फैक्ट्री के पास ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें मां और बेटे दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़े - Ballia News : रेवती पुलिस ने चार वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय के NBW पर हुई कार्रवाई

उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रुपदेई को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इसका पता मृतका के परिजनों को चला तो कोहराम मच गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.