Bareilly News: परिवार के सदस्यों द्वारा प्रेम विवाह की उनकी इच्छा का समर्थन करने से इनकार करने के बाद बहनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी के गांव सफरी में दो सगी बहनों के आत्महत्या करने के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने दावा किया है कि दोनों बहनें प्रेमविवाह करना चाहती थीं लेकिन परिवार वाले इसमें बाधा बन रहे थे। इसी वजह से दोनों ने फंदे पर लटककर जान दी थी। पुलिस ने इस बीच शनिवार को कोल्हापुर से बरेली पहुंचे मुख्य आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव सफरी में तुलसी और उसकी सगी बहन कल्पना ने बुधवार को घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पिता उत्तम कुमार ने पड़ोस में रहने वाले आकाश मौर्य और उसकी भाभी चांदनी पर बेटियों को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने चांदनी को गिरफ्तार कर लिया था। 

मुख्य आरोपी आकाश कोल्हापुर में नौकरी कर रहा था जो पुलिस के बुलावे पर शनिवार को बरेली पहुंचा। आकाश ने पुलिस को बताया कि उसने तुलसी को मोबाइल फोन दिया था। इसका पता लगने के बाद तुलसी के परिजनों ने उसे बुलाकर मुकदमा लिखवाने की धमकी दी थी। तुलसी से दोबारा बात न करने की शर्त पर उसे छोड़ा था। उसके बाद वह नौकरी के लिए मुंबई चला गया था।

पुलिस के मुताबिक तुलसी के प्रेमसंबंध आकाश से थे लेकिन बड़ी बहन कल्पना का भी कायस्थ बिरादरी के किसी युवक से प्रेमप्रसंग चल रहा था। उसकी कॉपी-किताबें चेक करने पर पता चला कि वह अपने नाम के आगे सक्सेना लिखती थी और प्रेमविवाह करना चाहती थी। परिजनों ने हाल ही में उसके लिए खेतीबाड़ी करने वाला कोई और लड़का देख लिया था। उसने इसका विरोध भी किया था लेकिन वे उसी से उसकी शादी करने का दबाव बना रहे थे। इसी कारण उसने भी फंदा लगाकर जान दे दी।

होली के बाद तुलसी से बात नहीं की आकाश ने
आरोपी आकाश ने बताया कि वह होली पर घर आया था और दो दिन बाद ही मुंबई लौट गया था। इसके बाद उसने तुलसी से बात नहीं की। तुलसी लगातार उसकी भाभी चांदनी पर उससे बात कराने का दबाव बनाती थी। उसी से शादी कराने को भी कहती थी। चांदनी बात तो नहीं कराती थी लेकिन आकाश सारी बात बता देती थी। आकाश ने बात करने से साफ इन्कार कर दिया था। पुलिस ने आकाश की कॉल डिटेल निकाली तो उससे भी तुलसी से उसके बात करने की पुष्टि नहीं हुई। गांव के कई युवकों और कुछ रिश्तेदारों के नंबर जरूर उसकी कॉल डिटेल में मिले।

दोनों बहनों की मौत मामले में मुख्य आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसकी भाभी चांदनी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस की जांच में साफ हुआ है कि दोनों बहनें प्रेमविवाह करना चाहती थीं। परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। - मुकेश चंद मिश्रा, एसपी देहात दक्षिणी

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.