Bareilly News: विधवा भाभी से देवर ने बनाए जबरन संबंध, फर्जी शादी के कागज भी तैयार किए

बरेली, बहेड़ी: कोतवाली क्षेत्र की एक विधवा महिला ने अपने देवर पर जबरन यौन शोषण और अप्राकृतिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि देवर लंबे समय से उस पर गलत नजर रखता था और एक दिन जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सास ने भी आरोपी का पक्ष लिया और 10 रुपये के स्टांप पर फर्जी विवाह प्रमाणपत्र बनवा दिया।

पति की मौत के बाद देवर ने बढ़ाई नजदीकियां

पीड़िता के मुताबिक, उसके पति का निधन दस साल पहले हुआ था। पति की मौत के बाद देवर उसे गलत नजर से देखने लगा। अप्रैल 2019 में घर में अकेला पाकर उसने जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने अपनी सास को घटना की जानकारी दी तो उन्होंने आरोपी का ही साथ दिया और किसी से कुछ कहने पर घर से निकालने और जहर देकर मारने की धमकी दी।

यह भी पढ़े - UP News: बरेली जंक्शन पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन से गिरकर फार्मासिस्ट की मौत, पत्नी के सामने टूटा परिवार का सहारा

फर्जी शादी के कागजात बनवाए

आरोपी देवर ने महिला और उसके रिश्तेदारों को गुमराह करने के लिए 10 रुपये के स्टांप पर फर्जी विवाह प्रमाणपत्र तैयार कर लिया। इस पर अपनी और पीड़िता की फोटो लगाकर जबरन हस्ताक्षर भी करवा लिए। इसके बाद वह परिवारवालों को विधवा भाभी से शादी करने का झांसा देने लगा।

जबरदस्ती संबंध और मारपीट का आरोप

पीड़िता का आरोप है कि देवर उसे जबरन शारीरिक और अप्राकृतिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। जब उसने विरोध किया तो जानवरों की तरह पीटता था।

महिला की शिकायत पर बहेड़ी कोतवाली में आरोपी देवर और सास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की संभावना है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.