Ballia News: गैस एजेंसी के गोदाम से 20 सिलेंडर चोरी, पुलिस जांच में जुटी

बलिया। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के महरेई गांव में चोरों ने गुरुवार देर रात एक गैस एजेंसी के गोदाम को निशाना बनाया। चोर गोदाम के बाहर खड़ी गाड़ी पर लदे 20 घरेलू गैस सिलेंडर चुराकर फरार हो गए। सुबह कर्मचारियों को चोरी की जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने वारदात से पहले गोदाम की रेकी की थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े - Ballia News : शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, प्रधानाध्यापक सहित दो शिक्षिकाएं निलंबित

इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर चोरी होने से एजेंसी संचालक को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। वहीं उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एजेंसी मालिक ने थाने में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.