पीलीभीत के हरी ज्वैलर्स के जाल में फंसी बरेली की युवती, 15 लाख का सोना हड़पा

बरेली: पीलीभीत के हरी ज्वेलर्स के मालिक और उसके बेटे ने बरेली की युवती से 15 लाख रुपये का सोना ठग लिया। सोना वापस मांगने पर आरोपी ने नोटिस भेजकर मामले को दबाने की कोशिश की। युवती ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की। इसके बाद थाना किला पुलिस ने ज्वेलर्स और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला खन्नू फूटा दरवाजा निवासी श्रुति खन्ना ने बताया कि पीलीभीत के हरीसरन अग्रवाल से उनके परिवार के पुराने संबंध थे। हरीसरन की हरी ज्वेलर्स नाम से पीलीभीत में एक फर्म है। उनके बेटे सिद्धार्थ उर्फ सीखू अग्रवाल ने वर्ष 2020 में बरेली में सिविल लाइंस में झनकार ज्वैलर्स नाम से एक फर्म खोली थी।

उन्होंने सिद्धार्थ को वर्ष 2020 में एक बार 506 ग्राम और दूसरी बार में 304 ग्राम सोना बिक्री के लिए दिया था। हिसाब करके सिद्धार्थ ने सोने की कीमत 34.50 लाख बताई और रसीद उनकी भाभी मोनिका खन्ना को दे दी। आरोपी ने तुरंत उनके परिजनों को 14 लाख रुपये दे दिए, जबकि बकाया रकम किस्तों में देने को कहा। इसके बाद वर्ष 2023 में अचानक सिद्धार्थ ने बरेली की फर्म बंद कर दी। वह लोग पीलीभीत में उनकी फर्म हरी ज्वेलर्स पर कई बार गए, तब सिद्धार्थ के पिता हरीसरन ने 19.20 लाख रुपये देने की बात करते हुए फैसला कर दिया और कहा कि रकम 19 महीने में किस्तों में देंगे।

चार महीने बाद भी नहीं दी रकम
श्रुति खन्ना ने बताया कि दिसंबर से मार्च 2023 तक चार किस्तों में हरीसरन और सिद्धार्थ ने उन्हें चार लाख रुपये दिए। इसके बाद रुपये देना भी बंद कर दिया। तीन महीने तक किस्तें नहीं मिली तब वह उनकी फर्म पर पहुंची तो उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने डराने के लिए फर्जी नोटिस भेजने शुरू कर दिए।

श्रुति ने बताया कि आरोपियों ने कई अन्य ग्राहकों से भी बड़ी ठगी की है। पुलिस से शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। तब मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। मुख्यमंत्री के आदेश पर किला पुलिस ने पीलीभीत के हरी ज्वैलर्स के मालिक हरीसन अग्रवाल और उनके बेटे सिद्धार्थ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम
नई दिल्ली, नवंबर 2026: वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनी वर्ल्डहोटल्स ने अपने नए यूनिफाइड लॉयल्टी प्रोग्राम ‘वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स’ को 5 जनवरी 2027...
जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.