बरेली: शराब के नशे में पति बना हैवान, पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती

बरेली: एक शख्स ने शराब के नशे में अपनी पत्नी के साथ हैवानियत की हद पार कर दी। उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल आरोपी पति के खिलाफ अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

थाना भमोरा क्षेत्र के सिंघा गांव निवासी एक शख्स ने दीपावली की रात पति-पत्नी के रिश्ते को दागदार कर दिया। शराब के नशे में पहुंचे पति का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। गुस्से में पति ने महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया, जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। जब परिवार वालों ने महिला की चीख-पुकार सुनी तो उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं अभी तक आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

यह भी पढ़े - NMMS परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय वैना का छात्र जनपद टॉपर

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.