- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बाराबंकी
- महादेवा महोत्सव : समर सिंह और शिल्पी राज के भोजपुरी गीतों पर दर्शकों ने लगाए जमकर ठुमके
महादेवा महोत्सव : समर सिंह और शिल्पी राज के भोजपुरी गीतों पर दर्शकों ने लगाए जमकर ठुमके
रामनगर/बाराबंकी: महादेवा महोत्सव की तीसरी शाम भोजपुरी संगीत प्रेमियों के लिए बेहद खास रही। प्रसिद्ध भोजपुरी गायक समर सिंह और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से पूरे पंडाल का माहौल भक्तिमय और मनोरंजक बना दिया।

समर सिंह ने मंच पर आते ही अचरा के प्यार माई हो, भरदे झोली मईया भोली, भोले बाबा बम बम गूंजेला जैसे सुपरहिट भक्ति गीतों से माहौल शिवमय कर दिया। इसके बाद उन्होंने भोले बाबा फेरी न नजरिया, सावन में कधा धुआं धुआं, बोल बम की साड़ी चाही समेत कई लोकप्रिय गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वहीं शिल्पी राज ने देवी मइया की कृपा, तनिकव न कमी पईबा मैय्या के प्यार मा जैसे भक्ति गीतों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद जब उन्होंने अपना हिट गीत बुलेट पर जीजा गाया तो पूरा पंडाल तालियों और ठुमकों से गूंज उठा।
भारी भीड़ के बीच पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा और दोनों कलाकारों के ऊर्जावान प्रदर्शन ने महादेवा महोत्सव की तीसरी शाम को यादगार बना दिया।
