खत्म हुआ मुख्तार का साम्राज्य : माफिया की हार्ट अटैक से मौत, समूचे प्रदेश में हाई अलर्ट

बांदा। माफिया सरगना मुख्तार अंसारी को लेकर बड़ी खबर। गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण मुख्तार अंसारी की जिंदगी का सफर थम गया। मुख्तार की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने हाई-अलर्ट जारी करते हुए सभी शहरों और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में जबरदस्त चौकसी और सख्ती करने का आदेश जारी किया है। मौत की खबर मिलते ही मुख्तार का परिवार गाजीपुर से बांदा के लिए निकल चुका है।

शाम सात बजे अटैक, नौ बजे मौत

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की शाम पांच बजे बांदा जेल की बैरक में मुख्तार बेहोश होकर गिर गया। नाजुक हालत में उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर्स ने हार्ट अटैक बताते हुए इलाज शुरू किया। डाक्टर्स की टीम की तमाम कोशिश के बावजूद रात लगभग नौ बजे मुख्तार की जिदंगी का अंत हो गया। है। रमजान और चुनावी मौसम को देखते हुए मुख्तार की मौत की सूचना सार्वजनिक करने से पहले सरकार ने सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता किया। बांदा जेल प्रशासन के साथ-साथ अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन को इस बारे में कुछ भी बोलने से रोक दिया गया था। साथ ही मेडिकल कालेज कैंपस को छावनी बनाकर पुलिस फोर्स और पैरामीलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया।

साढ़े दस बजे मौत की पुष्टि, चप्पे-चप्पे पर पुलिस

मुख्तार की मौत के बाद कानपुर, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, लखनऊ समेत तमाम शहरों में रात दस बजे से सुरक्षा व्यवस्था को चौकस कर दिया गया है। मुस्लिम इलाकों में पैरामीलिट्री फोर्स की तैनाती के साथ-साथ अतिरिक्त फोर्स को मुस्तैद किया गया है। उधर, अफवाह पर अंकुश लगाने के लिए बांदा में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज कैंपस और बाहरी इलाकों को छावनी बना दिया गया है। अस्पताल कैंपस के अंदर घुसने की किसी को इजाजत नहीं है। इसी के साथ अस्पताल के अंदर से तीमारदारों को बाहर कर दिया गया है। मेडिकल स्टॉफ और कर्मचारियों के फोन बंद कराने के बाद जब्त कर लिए गये हैं। इस मामले में कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

संवेदनशील इलाकों में पुलिस चौकस

मुख्तार की मौत के बाद प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश को हाई अलर्ट कर दिया है। मुख्तार के प्रभाव वाले जनपदों, मऊ, आजमगढ़, गाजीपुर के साथ-साथ वाराणसी, चंदौली, कानपुर, लखनऊ, बांदा में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के तुरंत बाद रात दस बजे कानपुर के चौराहों पर पुलिस तैनात है। मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पैरा मीलिट्री फोर्स की तैनाती है। इस बारे में कानपुर के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर विपिन मिश्रा का कहना है कि शुक्रवार को रमजान में जुमे की नमाज के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम चौकस किये गये हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.