बलिया में चोरी की बाइक व पिस्तौल-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Ballia News: पुलिस अधीक्षक एस आनंद के आदेश के अनुपालन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में रसड़ा पुलिस टीम को सफलता मिली है.

Ballia News: पुलिस अधीक्षक एस आनंद के आदेश के अनुपालन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक रसड़ा प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में रसड़ा पुलिस टीम को सफलता मिली है. टीम उपनिरीक्षक अमरजीत यादव मय फोर्स द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर चंदन पांडे पुत्र देवेन्द्र नाथ पांडे (निवासी नसरथपुर, रसड़ा, बलिया) को महाराजपुर मोड़ कठौरा के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के पास से चोरी की मोटर साइकिल (स्पलेंडर प्लस नीला सफेद रंग), एक अदद पिस्तौल व एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को धारा 41, 411, 413, 414, 468 व 471 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत पाबंद कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अमरजीत यादव, हेड कां. अशोक कुमार एंड कंपनी त्रिभुवन नारायण शामिल थे।

यह भी पढ़े - बलिया में गंगा-सरयू का बढ़ता जलस्तर, करीब 20 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित; 47 नावें राहत कार्य में लगीं

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.