East जोनल शतरंज प्रतियोगिता में सनबीम बलिया के नौनिहालों ने रचा कीर्तिमान

Ballia News : 'होनहार बीरवान के होत चिकने पात' को चरितार्थ किया है बलिया जिले के सनबीम स्कूल के नौनिहाल खिलाड़ियों ने। खिलाड़ियों ने अपनी विद्वता का परिचय देते हुए यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा कभी भी किसी आयु की मोहताज नहीं होती।

विदित हो कि इस समय सीबीएसई द्वारा विभिन्न क्लस्टर एवं जोनल स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है, जिसमे अनेकों विद्यालयों के क्रिडार्थियों ने प्रतिभाग किया है। इसी के अंतर्गत डीवाई पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल पटना में 28 से 32 अक्टूबर तक जोनल स्तर की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इसमें विभिन्न विद्यालयों के साथ सनबीम स्कूल बलिया के विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया था।

यह भी पढ़े - पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या, तीन टीमें गठित

यह प्रतियोगिता विभिन्न आयुवर्ग में आयोजित थी। विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्रमशः अंडर 11 बालक एवं बालिका वर्ग, अंडर 14 बालक वर्ग तथा अंडर 17 बालक वर्ग में प्रतिभाग किया था, जिसमे अंडर 11 बालिका वर्ग में अराध्या यादव, साक्षी, शिवानी और काव्या की संयुक्त टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त करके कांस्य पदक जीता। इसी क्रम में काव्या ने प्रतियोगिता का बोर्ड प्राइज जीतकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट कर लिया। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रतियोगिता में उपरोक्त टीम सबसे कम आयु की टीम थी।
इसके साथ ही अन्य आयु वर्ग के क्रिडार्थियों ने भी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और उत्तरप्रदेश के लगभग 850 खिलाड़ियों ने भाग किया था। विद्यार्थियो की सफलता से संपूर्ण विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। 

विद्यालय के निदेशक डॉ कुंवर अरुण सिंह ने बताया कि यह अत्यंत गौरव की बात है कि इतनी कम आयु में ही बच्चों ने जोनल स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय, अपितु जिले को भी गौरवान्वित किया है। श्री सिंह ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय बच्चों एवं उनके प्रशिक्षक पंकज कुमार सिंह की कड़ी मेहनत और लगन को दिया है। प्रधानाचार्या डॉ अर्पिता सिंह ने समस्त खिलाड़ियों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी तथा भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.