बलिया: किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बलिया। यूपी के बलिया जिले के बलुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम को दूध पहुंचाने गयी किशोरी के एक युवक ने दुष्कर्म किया। लड़की ने घर लौटकर आप बीती अपने परिजनों को सुनाई। लड़की के पिता ने बलुआ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाला यादव परिवार दूध का कारोबार करते है, जो घर-घर दूध पहुंचाते हैं। इसमें इनकी बच्चियां भी सहयोग करती हैं। बुधवार की शाम को कक्षा आठ में पढ़ने वाली बालिका आरोपी युवक के घर दूध पहुंचाने गयी। घर मे कोई नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए युवक ने बच्ची को घर में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। रोती बिलखती बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को आप बीती सुनायी।  लड़की के पिता ने प्रथम दृष्टया मारूफपुर चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला को सूचना दी  फिर बलुआ थाने में लिखित तहरीर दी।

यह भी पढ़े - Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ

पुलिस, युवक को गिरफ्तार कर थाने ले आयी । पुलिस ने लड़की का मेडिकल मुआयना करते हुए मुकदमा दर्ज कर युवक को जेल भेज दिया। इस संदर्भ में चौकी इंचार्ज अभिषेक शुक्ला ने बताया कि पिता के तहरीर पर युवक को गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.