JNCU Ballia में वॉक इन इंटरव्यू व पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन

बलिया। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दिनांक 20 और 21 सितंबर को वॉक- इन- इंटरव्यू आयोजित किया जायेगा। बी.एस-सी.(कृषि) मृदा विज्ञान, कृषि अभियंत्रण, एम. एस-सी. (गणित), एम. एस-सी. (कृषि) एग्रोनॉमी तथा पी जी डिप्लोमा योग व प्राकृतिक चिकित्सा के लिए दिनांक 20 सितंबर और बी. एस-सी. (कृषि) कृषि प्रसार विषय के लिए 21 सितंबर को यह इंटरव्यू आयोजित होगा। उपयुक्त अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी सभी आवश्यक प्रपत्रों के साथ उक्त तिथि को 10 बजे विवि के प्रशासनिक भवन पर उपस्थित हों। अभ्यर्थी अर्हता, वेतन आदि अन्य सूचनाओं के लिए कृपया विवि की वेबसाइट को देखें। यह सूचना विवि के कुलसचिव एस. एल. पाल ने दी है। 

जेएनसीयू की पीएचडी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 24 को  

यह भी पढ़े - Ballia News : धनजी हत्याकांड में शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय एवं संबद्ध महाविद्यालयों में पी. एच-डी. के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिनांक 24 सितंबर को किया जाना सुनिश्चित है। विवि द्वारा उक्त परीक्षा का केंद्र श्री मुरली मनोहर टाउन पी जी कालेज को निर्धारित किया गया है। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा का प्रथम प्रश्नपत्र शिक्षण एवं शोध कौशल प्रातः 10.00 से 12.00 बजे और शोध विषय का द्वितीय प्रश्नपत्र अपराह्न 2.00 से 4.00 बजे होगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट से दिनांक 18 सितंबर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह सूचना पी.- एच-डी. प्रकोष्ठ के समन्वयक डाॅ. विनीत सिंह ने दी है।

कुलपति द्वारा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में बी.ए.एम.एस. की परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। 15 से 22 सितंबर तक आयोजित हो रही इस परीक्षा में बी.ए.एम.एस. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की सप्लिमेंटरी और चतुर्थ वर्ष की वार्षिक परीक्षा विवि परिसर में हो रही है। सोमवार (18 सितंबर) को कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने उक्त परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने हेतु केन्द्र का निरीक्षण किया और केंद्राध्यक्ष डाॅ. पुष्पा मिश्रा को उचित दिशा- निर्देश प्रदान किये। संकायाध्यक्ष, छात्र कल्याण डाॅ. अजय चौबे व कक्ष निरीक्षक डाॅ. प्रेम भूषण यादव उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.