पिता की पुण्यतिथि पर पुत्रों की अनोखी पहल, बच्चों को दी पाठ्य सामग्री, जरूरतमंदों में बांटे कंबल

बलिया: हनुमानगंज ब्लॉक की ग्राम पंचायत कपुरी में सोमवार को स्वर्गीय चंद्रशेखर ओझा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। पिता की स्मृति में उनके पुत्रों ने गांव के जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए और प्राथमिक विद्यालय कपुरी नं. एक के बच्चों को पाठ्य सामग्री प्रदान की।

पुण्यतिथि पर सेवा कार्य

स्व. चंद्रशेखर ओझा की चौथी पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम ग्रामीणों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गरीब और जरूरतमंदों को कंबल बांटे गए।

img-20241216-wa0057.jpg 

पुत्रों ने प्राथमिक विद्यालय कपुरी नं. एक में पहुंचकर बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर और कटर वितरित किए। इस पहल से बच्चों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल था।

उपस्थित गणमान्य

इस कार्यक्रम में सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अशोक ओझा, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद उपाध्याय, भाजपा नेता मुन्ना बहादुर सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता अंजनी ओझा, ग्राम प्रधान अभय वर्मा, संतोष ओझा, श्याम नारायण ओझा, विनोद ओझा, शुभनारायण ओझा, अरविंद पांडेय, निर्भय राजभर, पूर्व प्रधान नंदलाल पासवान समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - Ballia News : पारिवारिक विवाद के बाद जनेश्वर मिश्र सेतु से गंगा में कूदा युवक, तलाश में जुटी पुलिस और एनडीआरएफ

screenshot_2024-12-16-21-44-14-39_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg 

पुत्रों का आभार व्यक्त

स्व. चंद्रशेखर ओझा के पुत्र सुजीत ओझा और शशिकांत ओझा ने कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता के आदर्श और सेवा भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.