- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- सिपाही का शव आते ही रो पड़ा बलिया का ये गांव, गोरखपुर में तैनात थे अजय
सिपाही का शव आते ही रो पड़ा बलिया का ये गांव, गोरखपुर में तैनात थे अजय
On
Ballia News: गोरखपुर में तैनात सिपाही का शव पहुंचते ही पैतृक गांव खेजुरी में कोहराम मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।
Ballia News: गोरखपुर में तैनात सिपाही का शव पहुंचते ही पैतृक गांव खेजुरी में कोहराम मच गया. बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। परिजनों के करुण क्रंदन से वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गईं। रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाते हुए लोग खुद भी सिसकने लगे। उनका अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर किया गया, जहां पिता अरविंद सिंह ने मुखाग्नि दी.
यह भी पढ़े - 19 घंटे बाद हुआ रिटायर्ड जवान अमरेश का अंतिम संस्कार, आरोपियों के एनकाउंटर की मांग पर अड़ा था परिवार
जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे गांव में मातम छा गया. हर तरफ मातमी सन्नाटा पसर गया. परिवार के लोग गोरखपुर पहुंचे। वहां से बुधवार सुबह शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। मां कुसुमावती देवी, पत्नी अंजनी सिंह और दोनों बेटे अवनेंद्र व अनमोल का रो-रोकर बुरा हाल था।
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Sep 2026 10:54:34
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
