प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया : शिक्षकों की हर चुनौतियों के खिलाफ लड़ेगी सीयर ब्लाक की यह नवगठित संघर्ष समिति

Ballia News : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के क्रम में शुक्रवार को प्राथमिक शिक्षक संघ सीयर की बैठक बीआरसी सीयर पर सम्पन्न हुई। इसमें संगठन को चुस्त-दुरुस्त रखने, नये और पुराने शिक्षकों के बीच सामंजस्य स्थापित करने, वर्तमान और भविष्य की चुनौतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ने तथा संगठन को उर्जावान बनाए रखने के लिए ग्यारह सदस्यीय संघर्ष समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

इसमें दुष्यंत सिंह अध्यक्ष, रामविलास यादव, सूरज ठाकुर, अनिल कुमार व ऋषभ राय को उपाध्यक्ष, कौशल सिंह, चन्दन यादव, अजय नारायण यादव व अभय चौहान को संगठन मंत्री, मुहम्मद तारिक को मंत्री, अरविन्द मौर्या को कोषाध्यक्ष, उमेश यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गयी। इस दौरान जय प्रकाश यादव और धनञ्जय यादव ने प्राथमिक शिक्षक संघ के इतिहास, उपलब्धियों और संघर्षों की चर्चा करते हुए सकारात्मक समर्पण, लगाव और जिम्मेदारियों को बखूबी बताया।

यह भी पढ़े - Ballia News : बाढ़ राहत वितरण में अनियमितता की शिकायत पर लेखपाल निलंबित, जांच में आरोपों की हुई पुष्टि

बैठक में कार्यसमिति और संघर्ष समिति के सभी सम्मानित साथियों सहित मोहम्मद आयुब, विनोद मौर्या, नन्द लाल शर्मा, वरुण यादव, शदेन्दू पाण्डेय, कल्पनाथ जी, अरविन्द मौर्या, अमरजीत, प्रवीना मधुकर, सरिता यादव, मीना यादव, फूलकुमारी, अखिलेश समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ सीयर के अध्यक्ष अशोक यादव और संचालन मंत्री अवधेश कुमार ने किया।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.