तिरंगा ओढ़कर घर पहुंचा बागी बलिया का लाल : शहादत पर जनसैलाब के साथ प्रकृति भी रोई, देखें तस्वीरें

Ballia News : देश की सेवा में समर्पित पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश वार्डर पर ड्यूटी के दौरान शहीद बीएसएफ जवान पवन सिंह का पार्थिव शरीर जैसे ही पैतृक गांव पहुंचा, हजारों लोगों का हुजूम अपने लाल के दीदार को उमड़ पड़ा।

जिसको जहां जगह मिली, वहीं से अपने लाल की एक झलक पाने को बेचैन दिखा। कुछ छत पर तो कुछ लोग पेड़ पर चढ़ गये। इस बीच, धरा से गगन तक 'जब तक सूरज चांद रहेगा-पवन सिंह तेरा नाम रहेगा', वंदे मातरम्, भारत माता की जय व पवन सिंह अमर रहे... इत्यादि नारा गूंजता रहा। 

यह भी पढ़े - बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण

IMG-20231118-WA0035

शहीद जवान का अंतिम संस्कार प्रधानपुर टोंस नदी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया, जहां आठ वर्षीय पुत्र शौर्य प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दी। इस वक्त न सिर्फ टोंस की लहरे ठहर गयी, बल्कि हवाए भी कुछ पल के लिए ठिठक गयी। हृदय को झकझोर देने वाले इस दृश्य को देख घाट पर मौजूद हजारों की आंखों का कोर भींग गया।

IMG-20231118-WA0032

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी पवन सिंह (37) पुत्र सुरेंद्र सिंह बीएसएफ में बतौर जवान तैनात थे। उनकी ड्यूटी जयंतीपुर बीओपी नार्थ 24 परगना पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश वार्डर के कल्याणी जनपद अंतर्गत वनगांव में थी, जहां वे शहीद हो गये थे। शनिवार की शाम करीब साढ़े चार बजे शहीद जवान का शव पहुंचते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। तिरंगे में लिपटे जवान के पार्थिव शरीर को आम जन के दर्शनार्थ दरवाजे के बाहर रखा गया, जहां जनसैलाब ने अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित की। 

IMG-20231118-WA0030

इससे पहले सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार युवकों ने तिरंगे के साथ बाइक जुलूस निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं, राजकीय सम्मान के साथ शहीद को गार्ड ऑफ आनर की सलामी दी। प्रशासन की ओर से एसडीएम सदानंद सरोज, क्षेत्राधिकारी मो. फहीम कुरैशी, प्रभारी निरीक्षक रामायण प्रसाद सिंह ने श्रद्धासुमन अर्पित की। देर सायं प्रधानपुर स्थित टोंस नदी के किनारे पार्थिव शरीर पहुंचा, जहां पर मातमी धून के बीच जवानों ने गार्ड ऑफ आनर दी। 

IMG-20231118-WA0029

खबरें और भी हैं

Latest News

‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी ‘यादें’ में डॉ. सृष्टि की शादी की तैयारियों के बीच नया ट्विस्ट, प्यार और करियर के बीच फंसेगी कहानी
मुंबई, अगस्त 2026। सोनी सब का शो ‘यादें’ अपने हास्य, भावनात्मक पलों और जेबीएमएमसी अस्पताल की दिलचस्प मेडिकल कहानियों के...
भोपाल में नया शोरूम लॉन्च, नोल्टे कुचेन ने मध्य भारत में बढ़ाई अपनी पहुंच
बलिया में गंगा-घाघरा का बढ़ा जलस्तर, कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी; कटान से पलायन को मजबूर ग्रामीण
Ballia News : बलिया में गंगा में डूबे युवक का शव दूसरे दिन बरामद, तैरकर नदी पार करते समय हुआ था हादसा
बलिया में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, नौ घंटे बाद उतरा; मुकदमों में कार्रवाई की मांग को लेकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.