बलिया पुलिस टीम पर तस्करों ने झोंका फायर

Ballia News : नरही थाना और स्पेशल आपरेशन ग्रुप (एसओजी) बलिया की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध मिनी ट्रक देखकर टीम ने रोका तो उस पर सवार तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया। टीम किसी तरह से बचते हुए चार तस्करों को दबोच लिया। वहीं, मिनी ट्रक से 28 गो वंश बरामद किए गए। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या समेत विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज कर चारों तस्करों को चालान न्यायालय किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

एसपी एस आनंद के निर्देश पर पशु तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। एसओजी टीम प्रभारी उप निरीक्षक अजय यादव और नरही पुलिस को सूचना मिली कि भांवरकोल गाजीपुर की ओर से दो मिनी ट्रक आ रहे हैं, जिस पर वध के लिए गो वंश ले जाया जा रहा है। कोरंटाडीह गाजीपुर सीमा से पहले सड़क के किनारे संयुक्त टीम ने वाहनों की जांच शुरू कर दिया। कुछ देर बाद सामने से एक वाहन तेज गति से आता दिखा, लेकिन पुलिस को देख कुछ पहले ही चालक ने रोक दिया और उस पर सवार अली मोहम्मद ने फायर कर दिया। हालांकि पुलिस टीम बाल-बाल बच गई और घेराबंदी कर सुल्तानपुर के अमहट गांव निवासी अली मोहम्मद, हुसैनपुर गांव के सोनू खान उर्फ सोनू, दिलशाद खान व रूस्मत अली को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि सभी लोग मिलकर रायबरेली व सुल्तानपुर से गोवंश का परिवहन कर वध के लिए बिहार ले जाते हैं। दोनों मिनी ट्रकों में वध के लिए ले जा रहे 28 गाे वंश को मुक्त कराया गया। बरामदगी के आधार पर धारा 307 भादवि, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि. व 11 पशु क्रूरता अधि. व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

यह भी पढ़े - Ballia News : ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश

गिरफ्तार अभियुक्त
1. अली मोहम्मद पुत्र रईश अहमद निवासी ग्राम अमहट अलीगढ़ थाना कोतवाली नगर जिला सुल्तानपुर।
2. सोनू खान उर्फ सोनू पुत्र जाहिद खान निवासी ग्राम हसनपुर थाना बन्धुवाकला जिला सुल्तानपुर।
3. दिलशाद खान पुत्र जब्बार खान निवासी ग्राम हसनपुर थाना बन्धुवाकला जिला सुल्तानपुर।
4. रूस्मत अली पुत्र खलील अहमद निवासी ग्राम हुसैनगंज थाना बन्धुवाकला जिला सुल्तानपुर।

बरामदगी

1. पहला मिनी ट्रक वाहन सं. UP44T 6660 पर 15 राशि गोवंश व दूसरा मिनी ट्रक वाहन सं0 UP72T 3582 पर 13 राशि गोवंश- कुल 28 राशि गोवंश (बैल/साड़) बरामद।
2. मिनी ट्रक वाहन सं. UP44T 6660 अशोक ली लैण्ड।
3. मिनी ट्रक वाहन सं0 UP72T 3582 टाटा मोटर्स (कुल दो अदद मिनी ट्रक बरामद ) 
4. 01 अवैध तमंचा .315 बोर।
5. 01 खोखा कारतूस .315 बोर।
6. अभियुक्तगण उपरोक्त के पास से कुल 4000/- रूपये नकद


गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष पन्नेलाल थाना नरही जनपद बलिया
2. SOG प्रभारी अजय कुमार यादव SOG जनपद बलिया 
3. उप निरीक्षक मंगला प्रसाद उपाध्याय थाना नरही बलिया
4. हे0का0 जसवीर सिंह SOG जनपद बलिया 
5. हे0का0 रोहित यादव SOG जनपद बलिया 
6. हे0का0 लवकेश पाठक SOG जनपद बलिया 
7. का0 शशी भूषण SOG जनपद बलिया 
8. का0 विकास सिंह SOG जनपद बलिया 
9. का0 विनोद रघुवंशी SOG जनपद बलिया 
10. का0 महेश यादव SOG जनपद बलिया 
11. का0 मंजीत यादव SOG जनपद बलिया 
12. का0 राहुल यादव SOG जनपद बलिया 
13. का0 श्याम कुमार SOG जनपद बलिया 
14. हे0का0 दुर्गादत्त राय थाना नरही जनपद बलिया
15. का0 रितेश मिश्रा थाना नरही जनपद बलिया
16. का0 प्रशान्त सिंह थाना नरही जनपद बलिया
17. हे0का0 बलबीर सिंह थाना नरही जनपद बलिया
18. का0 राजकुमार थाना नरही जनपद बलिया

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.