बलिया के 163 युवाओं के लिए शुभ साबित हुआ शनिवार

Ballia News : दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अन्तर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व सेवायोजन विभाग के संयुक्त तत्वधान से विकास खंड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेला में जय भारत मारुति, मारुति सुजुकी, डिक्सन इण्डिया लिमिटेड, एनएसडीसी, टाटा मोटर्स, लावा इण्टरनेशनल इत्यादि कम्पनियां उपस्थित थी। 

27 जनवरी को विकास खंड रसड़ा के प्रागंण में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर राव ने किया। मेले में 325 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 163 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। अगला रोजगार मेला  विकास खंड परिसर रेवती में 29 जनवरी को आयोजित होगा।

यह भी पढ़े - शादी समारोह में महिला की तस्वीरें खींचकर एडिटेड अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, युवक पर केस दर्ज

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी शकील अख्तर अंसारी, ज़िला समन्वयक संजय कुमार भारती, कौशल विभाग से विनोद कुमार पाण्डेय, अरुण कुमार यादव, योगेंद्र यादव, सेवायोजन विभाग से रोजगार मेला प्रभारी अशोक यादव, सीएम फेलो संदीप सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.