Road Accident in Ballia : युवक की दर्दनाक मौत ; दूसरा रेफर

सिकन्दरपुर, बलिया : बलिया-सोनौली मार्ग पर स्थित सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े किसी बड़े वाहन में टकराने से जहां एक युवक की मौत हो गयी, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की खबर मिलते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। 

बताया जा रहा है कि खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज निवासी सुगन राजभर (35) पुत्र सुरेंद्र राजभर तथा प्रेमचंद राजभर (48) पुत्र लालू राजभर शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे बाइक से सिकंदरपुर से अपने गांव लौट रहे थे। गांधी इंटर कॉलेज से करीब 500 मीटर दूर सड़क किनारे खड़े किसी बड़े वाहन में उनकी बाइक असंतुलित होकर टकरा गई। इससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सिकंदरपुर पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने सुगन राजभर को मृत घोषित कर दिया। वही प्रेमचंद राजभर को गंभीरावस्था में जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़े - बलिया में पट्टीदारों के विवाद में चाकूबाजी, दो सगे भाई गंभीर घायल; एक की मौत

खबरें और भी हैं

Latest News

दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा दुष्कर्म, पॉक्सो और आईटी एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, हल्दी पुलिस ने न्यायालय भेजा
हल्दी, बलिया: हल्दी थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट से जुड़े मामले में वांछित आरोपी दिनेश चौरसिया...
बलिया में सड़क हादसे में घायल शिक्षक का निधन, 42 दिन बाद लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम
अनुराग कश्यप की बच्चों के लिए खास फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
“शाह बानो एक ऐसा किरदार है, जिसे कोई भी एक्टर निभाने का सपना देखेगा”: यामी गौतम धर
दशकों बाद फिर लौटेगी 'महाभारत' की यादें, 14 सितंबर से शेमारू टीवी पर दिखेगी बी. आर. चोपड़ा की कालजयी प्रस्तुति
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.