Road Accident in Ballia : महिला की मौत, मचा हड़कंप

Ballia Road Accident: चोगड़ा चिलकहर मार्ग पर हजौली बाजार में सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी.

Ballia Road Accident: चोगड़ा चिलकहर मार्ग पर हजौली बाजार में सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गड़वार थाना क्षेत्र के कुकुरहां गांव निवासी कौशल्या देवी (60) किसी काम से हजौली बाजार गई थीं, तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों की सूचना पर परिजन तुरंत कौशल्या को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान कौशल्या की मौत हो गई। गड़वार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े - बांसडीह में घर में घुसकर मारपीट का आरोप, छह नामजद के खिलाफ केस दर्ज

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.