जेईई एडवांस 2025: बलिया के राज गौरव सिंह ने हासिल की देशभर में 780वीं रैंक, घर में खुशी की लहर

Ballia News। जिले के बसंतपुर निवासी राज गौरव सिंह ने जेईई एडवांस 2025 में ऑल इंडिया रैंक 780 (सामान्य वर्ग) हासिल कर बलिया का नाम रोशन किया है। सोमवार, 2 जून को जारी परिणाम में उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

राज गौरव ने इसी वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा 95.2% अंकों के साथ पास की थी। इसके पहले, जेईई मेन्स परीक्षा में उन्होंने 99.979 परसेंटाइल और सामान्य वर्ग में 397वीं रैंक हासिल की थी, जिससे उनकी प्रतिभा पहले ही सामने आ चुकी थी।

यह भी पढ़े - केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा जन कल्याण एवं जागरूकता अभियान

राज गौरव के पिता डॉ. सत्यपाल सिंह गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, जबकि उनकी मां रेनू सिंह गृहिणी हैं। उनके दादा डॉ. गजेंद्र पाल सिंह (पूर्व प्राचार्य, कुंवर सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया) तथा चाचा दुष्यंत कुमार सिंह और पंकज कुमार सिंह ने बताया कि राज गौरव शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है।

राज गौरव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा सूर्यबदन विद्यापीठ, बसंतपुर से प्राप्त की, जबकि कक्षा 6 से 12 तक की शिक्षा गोरखपुर में पूरी की। उसकी इस सफलता ने न केवल परिवार को गर्वित किया है, बल्कि पूरे जिले को भी गौरवान्वित किया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.